आयुक्त ने निरीक्षण कर खामियां दूर करने का दिया आदेश
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_298.html
जौनपुर । आयुक्त वाराणसी मंडल वाराणसी नितिन रमेश गोकर्ण ने कलेक्ट्रेट स्थित विभागों के सभी पटलों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पटल सहायक से चर्चा किया कि बहुत से ऐसे प्रकरण हैं जो लंबे समय से लंबित हैं उन्हे कैसे निपटाये जा रहे है उन्होने निरीक्षण के दौरान जो भी कमियां पाई उसके लिए उन्हें जल्द से जल्द निस्तारित कराने का निर्देश जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी को निर्देश दिया। आयुक्त ने रिकॉर्ड रूम का निरीक्षण किया और फाइलों के रख-रखाव की भी जानकारी लिया। उन्होंने आने जाने वाले व्यक्तियों पर निगरानी रखने के लिए सीसीटीवी लगाने का निर्देश दिया तथा कहां कि हर हफ्ते सीसीटीवी फुटेज को देखा जाय और जिलाधिकारी को भी उपलब्ध कराया जाय। आयुक्त ने बैठक करके सरकारी अस्पतालों में दवाओं का स्टाक की जानकारी प्राप्त किया तथा निर्देशित किया कि किसी भी हालत में दवाओं की कमी न होने पाये। आयुक्त ने बताया की जिन किसान का पैसा अभी तक नहीं मिला है वो जिलाधिकारी को अवगत कराये उन्हें एनएचआई के तहत धन उपलब्ध कराया जाएगा। एनएचआई में पर्याप्त धन उपलब्ध है। आयुक्त ने आईजीआरएस के सम्बन्ध में कहा कि आन लाइन शिकायती प्रार्थना पत्रों को जल्द से जल्द शून्य की स्थिति में लाये। उन्होंने निर्देशित किया कि एण्टी भू-माफिया के सम्बन्ध में जहाॅ ऐसे प्रकरण आते है वहाॅ जल्द से जल्द कार्य को पूरा किया जाय तथा फोर्स की जरुरत होने पर बाहर से फोर्स भी बुलाया जाय और उस कार्य को पूर्ण किया जाय। न्यायिक कार्य के लिए एसडीएम एवं तहसीलदार को निर्देशित किया कि कोर्ट में बैठकर न्यायिक प्रकरण वाद को निपटाये तथा जो 5 वर्ष पुराने प्रकरण है उस वाद को पहले निपटाया जाय। उन्होंने आय, जाति, निवास प्रमाणपत्र के सम्बन्ध में सिटिजन चार्टर का बोर्ड बाहर लगवाने का निर्देश दिया। आयुक्त ने राजस्व वसूली कम होने से नाराजगी जताई और निर्देशित किया कि किसी भी हालत में शतप्रतिशत राजस्व वसूली होनी चाहिए। आयुक्त ने कहा कि काम में शिथिलता का कारण रिक्त पदों की वजह होना भी बताया तथा जिलाधिकारी को निर्देशित किया कि जल्द से जल्द रिक्त पदों का लिस्ट बनाकर शासन को भेजा जाय। जिससे शासकीय कार्यो में तेजी लाई जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी आलोक सिंह, अपर जिलाधिकारी आरपी मिश्रा, रामआसरे सिंह, एसडीएम सदर प्रियंका प्रियदर्शनी, केराकत मंगलेश दुबे, मछली शहर विमल दुबे, शाहगंज जय नारायण सचान, मडियाहूं जगदंबा सिंह, बदलापुर रमापति बिंद, नगर मजिस्ट्रेट इंद्र भूषण वर्मा सहित अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

