पशुओ में विमारी के चलते अंतर राष्ट्रीय मार्केट में भारत को हो रहा है भारी नुकसान

जौनपुर। दूषित वातावरण और प्रदूषित पानी पीने से दुधारू पशुओ में तेजी से विमारी फैल रही है। जानवरो की सेहत खराब होने से दुग्ध दुग्ध उत्पादन और मांस विक्री का अंतर राष्ट्रीय व्यापार पर बुरा असर पड़ रहा है। जिसके कारण भारत को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है। इस नुकसान की भरपायी और पशु पालको को राहत पहुंचाने के लिए सरकार ने सभी जानवरो का टीकाकरण कराने का अभियान चला रखी है। आज इस अभियान की शुरूआत जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने डोर टू डोर जाकर पशुओ को टीका करण करने वाली मोबाईल वैन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया।
मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डा. विरेन्द्र सिंह ने बताया कि एफ.एम.डी.सी.पी. कार्यक्रम के 22 वें चरण के संचालन में गोवंशीय एवं महिष वंशीय पशुओं का शतप्रतिशत टीकाकरण कराया जायेगा। इस चरण के कार्यक्रम में जनपद में रुटचार्ट बनाकर 45 दिनों का अभियान चलाकर 64 टीमों द्वारा 21 विकास खण्डों के 8 लाख 90 हजार पशुओं को टीका करने का लक्ष्य रखा गया है। कार्यक्रम में 4 माह से छोटे पशुओं एवं 8 माह से ऊपर के गर्भित पशुओं को टीका नही लगाया जायेगा। उन्होंने बताया कि खुरपका-मुहपका रोग पशुओं में तेजी से फैलने वाला विषाणुजनित रोग है, जिससे पशुओं के उत्पादन एवं कार्यक्षमता पर कु-प्रभाव पड़ता है। रोग के प्रकोप की स्थिति में पशु उत्पादों यथा दुग्ध एवं दुग्ध उत्पादों, मांस आदि का अंतर्राष्ट्रीय व्यापार सीधे प्रभावित होता है। वर्तमान में प्रदेश में कामधेनु जैसी महत्वपूर्ण योजना संचालित की जा रही है। जिसमें पशु अन्य प्रदेशों से लाये जा रहे है, इन पशुओं को भी पर्याप्त रोग निरोधक टीका लगाकर रोगमुक्त बनाए रखने की आवश्यकता है, जिससे प्रदेश में उत्पादन का स्तर बना रहे एवं पशुपालकों को आर्थिक क्षति न उठाना पडे़। इस अवसर पर डा. ओ.पी. यादव सहित अन्य पशुचिकित्साधिकारी उपस्थित रहे।

Related

news 3972568098889280080

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item