डोभी के किसान पक्षकार बनने के लिए अड़े

जौनपुर। भले ही केन्द्र और प्रदेश सरकार किसानो की माली हालत सुधारने के लिए काम करने का दावा कर रही है लेकिन जमीनी हकीकत कुछ और ही है। जिले के 20 गांवो के सैकड़ो किसान उचित मुआवजे की मांग को लेकर छह वर्षो सर्घष कर रहे है। ये लोग डीएम से लेकर सीएम तक गुहार लगा चुके है इसके बाद भी उन्हे न्याय नही मिल पाया है। आज भारी संख्या में किसान कलेक्टेªट पहुंचकर डीएम को एक प्रतिवेदन देते हुए कहा कि वेगैर किसानो का पक्ष सुने कोई निर्णय न दिया जाय।
वाराणसी से आजमगढ़ जाने वाली मार्ग को एनएच में तब्दील करके चैड़ी करण का काम किया जा रहा है। यह कार्य करीब छह वर्ष स ेचल रहा है। इस रास्ते पर डोभी 20 गांव के किसानो की जमीन अधिग्रहण किया गया। किसानो का आरोप है कि हमारी जमीन की मुआवजा सर्किल रेट से काफी कम दिया जा रहा है। किसानो ने कहा कि हमारी लड़ाई में चार डीएम समेत कई अधिकारियों का तबादला हो गया लेकिन एनएचआई का प्रोजेक्ट मैनेजर का तबादला नही हुआ जिसके कारण आज तक हम लोगो का मामला लटका हुआ है।
डीएम को ज्ञापन देने वालो में राजेन्द्र सिंह, अरविन्द पाण्डेय, राजू सिंह, पन्ना देवी, सुषमा निषाद, प्रमोद सिंह, काशी यादव समेत भारी संख्या में किसान मौजूद रहे।

Related

news 6019989179624073050

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item