किसान क्लब के माध्यम से किसान अपनी आय बढा सकता है
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_766.html
जौनपुर विकास खण्ड करंजाकला क्षेत्र के ग्राम जफ्फरपुर में सागर कृषक
क्लब का उद्घाटन कार्यक्रम का आयोजन नावार्ड द्वारा वित्तपोषित ग्रामीण
विकास एवं प्रशिक्षण संस्थान द्वारा किया गया, उद्घाटन कार्यक्रम में
उपस्थित किसानों को सम्बोधित करते हुए सुल्तानपुर जनपद से आये हुए प्रगति
शील किसान नन्दलाल वर्मा ने कहा कि किसान क्लब के माध्यम से किसान अपनी आय
बढा सकता है और गॉव के रचनात्मक कार्याें में आगे बढ़ सकता है, लेकिन उसे
रूढिवादी परम्परा से बाहर निकलना होगा, यदि किसान रसायनिक खाद को त्याग कर,
गैर रसायनिक खादों का इस्तेमाल करे तो पैदावार भी बढ़ सकती है और आम आदमी
का स्वास्थ्य भी बेहतर हो सकता है अच्छे किसानों की पहचान देश विदेश तक है,
किसान अपने को जीवित रखते हुए दुसरे को भी जीवित रखा है। किसान को अच्छे
नस्ल के उन्नत शील बीज और खाद सामुहिक प्रयास से स्वयं पैदा कर सकता है।
घटती जोत और महगें परिवहन साधनों से घबरा कर अवने पवने दाम पर अपना उत्पादन
बेचने के लिए किसान मजबूर है तकनीकि खेती करने से ही किसान खुसहाल हो सकता
है।
कार्यक्रम को
शैलेन्द्र निषाद ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज किसान अपने कम पैदावार को
लेकर काफी चिन्तित है जिसका मुख्य वहज है कि खाद बीज के साथ साथ मंहगे
जुताई, किसान अपने आमदनी का कुछ लाभ निकाल कर अपने भविष्य के लिए संचित
करें, जिसके माध्यम से आने वाले दिनों में आसानी से खेती कर सकें। बीज का
भण्डारण पशु-पालन कम लागत की खेती के प्रति उन्मुख होकर आय बढ़ाने का सुधाव
दिया। साथ ही साथ बीज बैंक, बकरी पालन, फूल की खेती, बागवानी, क्यों, कैसे,
कब करें की जानकारी विस्तृत रूप से लोगों को दिया। साथ ही साथ निर्धन व
छोटे किसानों को एक साथ एक जैसी खेती करने के प्रेरित किया।
कार्यक्रम
के संयोजक रमेश यादव व देवेन्द्र सिंह ने महिला किसानों के हित में चलाई
जाने वाली योजनाओं के विषय में विस्तारपूर्व बताया तथा बैंक से मिलने वाली
सुविधाओं का जिक्र करते हुए बैंक से ऋण की वापसी के विषय में कहा की कर्ज
कर्ज है, दान नहीं बिना चुकाये कल्यान नहीं।
कर्यक्रम
का संचालन व सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के सहसंयोजक डॉ समरजीत
प्रजापति ने किया इस कार्यक्रम में शकुन्तला, पारसनाथ, दुर्गावती, राजीव,
धर्मराज, जयहिन्द, बॉकेलाल, शान्ती, रविन्द्र चौहान आदि लोग उपस्थित रहे।
