पूर्वांचल विश्वविद्यालय मे शुरू हुआ मूली मक्का पर कार्यशाला
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_396.html
जौनपुर।
वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर के प्रबंध अध्ययन संकाय
भवन मे मक्का मूली पर कार्यशाला शुरू हो गया । यह कार्य विभाग के प्रमुख डॉ०
मुराद अली एवं डा सुशील कुमार सिंह वरिष्ठ प्रवक्ता प्रबन्ध अध्ययन कृषि
विभाग के देख रेख मे हो रहा है जिसमे छात्र-छात्राए तरह तरह के उत्पाद के
विपणन और बिक्री एवं बनावट उस उत्पाद का मुल्य कितना हो और उत्पाद देश
विदेश मे अपना स्थान कैसे बनाए इस बारे मे अपने-अपने विचार दे रहे है।
पूर्वांचल ग्राम समन्वय समिति के समन्वयक शील निधि सिंह ने बताया कि प्रबंध
अध्ययन संकाय भवन मे छात्र-छात्राओ द्वारा बहुत ही अच्छा कार्य हो रहा है
इस कार्यशाला के बाद विश्वविद्यालय किसानो के साथ मिलकर मूली मक्का के फसल
पर कार्य करेगा ताकि किसानो की भी समस्या को दूर किया जा सके साथ ही उनकी
फसल का सही मुल्य मिल सके।
इस कार्यशाला मे उपस्थित सभी ने कुलपति महोदय के इस विचार कि सराहना की कि
अब ये विश्वविद्यालय जिस सोच पर स्थापित किया गया था (ग्रामीण विकास) वो
मुल्य उद्देश्य लेता नजर आएगा साथ ही रोजगार के अवसर मिलेंगे।

