बच्चों के विवाद में महिलाओं ने की वृद्धा की हत्या
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_54.html
खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र
के फरीदपुर गांव में शनिवार को बच्चों के विवाद में पट्टीदारों के बीच
मारपीट हो गयी।जिसमें एक वृद्धा की मौत हो गयी।घटना से परिवार में कोहराम
मच गया।मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया।समाचार लिखे जाने तक मुकदमा दर्ज नहीं हो पाया था।
उक्त
गांव के रामधारी बिन्द का पौत्र कुन्दन और भाई सिधारी बिन्द का नाती आदर्श
दोनों घर के सामने स्थित हैण्डपम्प पर दोपहर स्नान कर रहे थे।इस दौरान
स्नान करने को लेकर दोनों बच्चे आपस में मारपीट कर लिए।बात बड़ो तक पहुंची
तो दोनों घर की महिलाएं आपस भिड़ गयी।महिलाओं की पिटाई से 60 वर्षीय
राजपत्ती पत्नी रामधारी बिन्द बेहोश हो गयी।परिजन उपचार के लिए डाक्टर के
यहां ले जा रहे थे कि राजपत्ती ने रास्ते में दम तोड़ दिया।
इस
बीच किसी ने 100 नम्बर पर डायल कर पुलिस को सूचना दे दिया।मौके पर पहुंची
पुलिस राजपत्ती को लेकर प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र सोंधी पहुंची।जहां
डाक्टर ने राजपत्ती को मृत घोषित कर दिया।
