डा0 सौरभ सिंह करेगें सेना के जवानो का इलाज
https://www.shirazehind.com/2018/03/0_10.html
जौनपुर। एक और होनहार युवक ने जिले का नाम रौशन किया है। यह युवक मेडिकल की पढ़ाई करने के बाद उन जवानो की सेवा करने का वीणा उठाया है जो देश की रक्षा के लिए सीमाओ पर तैनात है। इस होनहार युवक की बुलंद सोच को सभी सलाम कर रहे है।
नगर के जनक कुमारी इण्टर कालेज के प्रधानाचार्य डा0 जंगबहादुर सिंह के पुत्र सौरभ सिंह प्राथमिक शिक्षा से लेकर इण्टर तक की पढ़ाई मां दुर्गा सीनियर सेकेंडरी स्कूल से करने के बाद एमबीबीएस की पढ़ाई लखनऊ स्थित एक मेडिकल कालेज से किया। 2017 में डिग्री लेने के बाद वे सिविल सर्विसेज की तैयारी शुरू कर दिया। इस बीच डा0 सौरभ ने देश की सुरक्षा में तैनात जवानो की सेवा करने का ख्याल आ गया। उन्होने सेना के अस्पताल में भर्ती करने का आवेदन किया। जिसमें उन्हे सफलता मिल गया। उनका चयन कैप्टन रैंक पर हुआ। श्री सिंह के चयन पर उनके शुभचिंतको में खुशी की लहर दौड़ पड़ी है। उन्होने अपनी सफलता का श्रेय अपने बड़े पिता तेज बहादुर सिंह को दिया है।