राज संगीतज्ञ पद पर विभूषित किये गये शास्त्रीय गायक पंडित विशेष नारायण
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_419.html
जौनपुर।
जिले के धर्मापुर विकास खण्ड के इमलो पांडेय पट्टी गांव के रहने वाले
शास्त्रीय गायक पंडित विशेष नारायण मिश्र को राज संगीतज्ञ पद पर विभूषित
किया गया है। हिन्दू साम्रज्य परिषद लखनऊ की राष्ट्रीय अध्यक्ष रंजना
अग्निहोत्री ने तीन वर्षों के लिए उन्हें इस पद पर विभूषित किया है। बता
दें कि वर्तमान समय में पण्डित विशेष नारायण मिश्र जगद्गुरु रामभद्राचार्य
विकलांग विश्वविद्यालय के संगीत विभाग में गायनाचार्य के पद पर कार्यरत है
और हाल ही में उन्हें संगीत के क्षेत्र में कई पुरस्कारों से सम्मानित किया
गया है। जौनपुर निवासी विशेष नारायण के राज संगीतज्ञ बनाये जाने से न
सिर्फ चित्रकूट में बल्कि जौनपुर के भी संगीत प्रेमियों में खुशी की लहर
ब्याप्त है।

