रामनवमी की तैयारियां पूरी, शोभायात्रा आज


जौनपुर। रामनवमी को उत्साह के साथ मनाने के लिए युवा बजरंग दल राम नवमी शोभायात्रा समिति ने सभी जरूरी तैयारियां पूरी कर लिया है। हिन्दू संगठनों से जुड़े कार्यकर्ता अपने क्षेत्र को भगवामय करने में कोई कसर न छोड़ते हुए कार्य युद्ध स्तर पर शुरू कर दिया हैं। नगर के तमाम इलाकों में भगवाध्वज व झंडियों की लड़ियां लगाकर रामनवमी पर्व की तैयारियां विषेश ध्यान दिया जा रहा है। 25 मार्च दिन रविवार को पड़ रही रामनवमी को लेकर नगर में तैयारियों का दौर चल रहा है। वहीं पर्व के दिन निकाली जाने वाली भव्य शोभा यात्रा झांकियों के लिए भी कार्यकर्ता तैयारी पूरी करने में जुटे हुए हैं। युवा बजरंग दल राम नवमी शोभा यात्रा समिति के महामंत्री संजीव चैरसिया ने बताया कि नगर के दोनों क्षोर पर तोरण द्वार बनाए जाएगें तथा राम जानकी की भव्य झांकियों को नगर के भण्डारी पुलिस चैकी स्थित राम जानकी मंदिर से उठाकर कर नगर के मुख्य मार्ग सब्जी मंडी, कोतवाली चैराहा, चहारसू चैराहा, शाहीपुल, ओलंदगंज से होते कचॅगाव पड़ाव पर भगवान मर्यादा पुरुषोत्तम राम की आरती कराया जाएगा। पदाधिकारियों ने नगर में चहारसू पर बैठक कर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर लिया है। जिसमें हाथी, घोड़ा, डीजे, बैंडबाजो के साथ कई जनपदो से आये लोग   अपने झाँकियों का प्रदर्शन करेगें। बैठक की अध्यक्षता मुन्ना लाल सेठ ने किया इस अवसर पर श्रवण कुमार चैरसिया, सुभाष गर्ग, जिलाजीत सेठ, विशाल अग्रहरी, सुधीर साहू , राजकुमार सेठ, रंजीत अग्रहरी,  अविनाश गुप्ता, विजय गुप्ता, विकास सोनी, मनोज सोनी, महेन्द्र प्रजापति, शिव प्रसाद बिन्द आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related

featured 7921602504731777153

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item