खेल से होता है बच्चों का सर्वागीण विकास
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_476.html
जौनपुर। जफराबाद बच्चों के सर्वांगीण विकास में खेल का महत्वपूर्ण योगदान होता है। उक्त बातें मुख्य अतिथि संदीप सेठ कोषाध्यक्ष व्यापार मंडल जफराबाद ने कहीं। वे रविवार को कॉन्वेंट स्कूल नासही जफराबाद द्वारा आयोजित हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता के पश्चात आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि खेल से स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। पूर्व प्रशासनिक अधिकारी प्रेमचंद प्रजापति ने कहा कि अध्यापकों एवं अभिभावकों को बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को निखारने हेतु सदैव प्रयासरत रहना चाहिए। समारोह को विशिष्ट अतिथि डॉ. सर्फराज खान, दिनेश सेठ, महताब हुसैन, व्यापार मंडल अध्यक्ष उमाकांत गिरी राज केशर एडवोकेट, अखिलेश सिंह आदि वक्ताओं ने संबोधित किया। इसके पूर्व स्कूल के छात्र एवं छात्राओं द्वारा जफराबाद स्टेशन से स्कूल तक आयोजित 15 सौ मीटर हाफ मैराथन दौड़ प्रतियोगिता भाग लिया। उक्त मैराथन ने विजई छात्र व छात्राओं को अतिथियों द्वारा स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र वितरित किया गया। समारोह की अध्यक्षता डॉ. अजय विक्रम सिंह ने तथा संचालन रुपेश कुमार एवं संदीप ने किया।

