अखिल भारतीय अन्र्तविश्वविद्यालीय महिला क्रिकेट प्रतियोगिता पर पूर्वान्चल विश्वविद्यालय कब्जा

जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय के एकलव्य स्टेडियम में अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालीय क्रिकेट महिला प्रतियोगिता का फाइनल मैच वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर और एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा के बीच खेला गया। जिसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर की टीम ने 8 विकेट से एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा को हराकर अखिल भारतीय अन्तर विश्वविद्यालयीय प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया। इस सीरीज की बेस्ट खिलाड़ी (मैन आफ सीरीज) का खिताब शेफाली साहू को मिला।
टास जीतकर एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करती हुई एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा की टीम ने निर्धारित 40 ओवर में 8 विकेट के नुकसान पर 134 रन बनाया। जिसमें एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा की टीम कैप्टन सोनिया ने 134 गेंद पर 9 चैके की मदद से नाबाद 80 रन तथा लसिका 16 गेंद पर 3 चैके की मदद से 17 रन का योगदान रहा। वही गेंदबाजी में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर की टीम की तरफ से शेफाली साहू ने 8 ओवर में 22 रन देकर 3 विकेट, बबिता मीना 8 ओवर में 21 रन देकर 2 विकेट, पूजा निमावत ने 7 ओवर में 28 रन देकर 1 तथा ज्योति ने 4 ओवर में 15 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
वही जवाब में वीर बहादुर सिंह पूर्वान्चल विश्वविद्यालय, जौनपुर की टीम बल्लेबाजी करते हुए 24.5 ओवर में दो विकेट खोकर 135 रन बनाये। जिसमें पूजा निमावत ने 70 गेंद पर 5 चैके की मदद से नाबाद 50 रन, पूनम खेमनार 48 गेंद पर 8 चैके की मदद से 42 रन, बबिता मीना ने 15 गेंद पर 11 रन  तथा कौम्या तिवारी ने 19 गेंद पर 2 चैके की मदद से 10 रनों का योगदान दिया तथा एम0 डी0 यू0 रोहतक, हरियाणा की टीम ने गेदबाजी करते हुए प्रियंका ने 3 ओवर में 17 रन देकर 1 विकेट तथा शिवानी ने 8 ओवर में 28 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
         तृतीय स्थान का मैच इन्दिरा गांधी स्टेडियम, सिद्दीकपुर में मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई और कृष्णा विश्वविद्यालय, आन्ध्र प्रदेश के बीच खेला गया। जिसमें मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई की टीम ने 7 विकेट से कृष्णा विश्वद्यिालय, आन्ध्र प्रदेश को हराया।
टास जीतकर कृष्णा विश्वविद्यालय, आन्ध्र प्रदेश ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करती हुई कृष्णा विश्वविद्यालय, आन्ध्र प्रदेश की टीम ने 28.2 ओवर में सभी विकेट खोकर 117 रन बनाया। जिसमें कृष्णा विश्वविद्यालय, आन्ध्र प्रदेश की तरफ से मल्लिका ने 82 गेंद में 12 चैके की मदद से 77 रन तथा सिन्धुश्री 28 गेंद पर 15 रन का योगदान दिया। वही गेंदबाजी में मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई की टीम की तरफ से शेजल जाधव ने 3.2 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट तथा निमिशा ने 2 ओवर में 7 रन देकर 2 विकेट प्राप्त किया।
वही जवाब में मुम्बई विश्वविद्यालय, मुम्बई की टीम बल्लेबाजी करते हुए 29.5 ओवर में तीन विकेट खोकर 117 रन  का लक्ष्य प्राप्त कर लिया। जिसमें शेजल ने 38 गेंद पर 3 चैके की मदद से नाबाद 33 रन, दर्शना पवार ने 45 गेंद में 3 चैके की मदद से 31 रन तथा काजल ने 65 गेंद पर 1 चैके की मदद से नाबाद 28 रनों का योगदान दिया तथा कृष्णा विश्वविद्यालय, आन्ध््रा प्रदेश की टीम की तरफ से गेदबाजी में सिन्धुश्री 6 ओवर में 35 रन देकर 2 विकेट तथा मल्लिका ने 8 ओवर में 31 रन देकर 1 विकेट प्राप्त किया।
एम्पायर की भूमिका में आर0 पी0 गुप्ता, नारायण जी गुप्ता, राजेश पटेल, हनुमान भारती तथा स्कोरर नन्द कुमार यादव एवं पवनेश यादव रहे। 


Related

news 2132977243738922312

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item