जेसीआई, संस्कार भारती व भाविप ने भारतीय नव वर्ष का किया अभिनन्दन

जौनपुर। जेसीआई जौनपुर द्वारा रविवार को भारतीय नव वर्ष का अभिनन्दन किया गया जिसके बाबत संस्थाध्यक्ष संतोष अग्रहरि के नेतृत्व में सभी सदस्यों ने आदि गंगा गोमती के तट पर एकत्रित होकर प्रातः भगवान सूर्य को अर्घ्य देते हुये सभी के मंगलमय जीवन की कामना किया। इस मौके पर श्री अग्रहरि ने बताया कि भारतीय नव संवत्सर 2075 चैत्र शुक्ल प्रतिपदा के पावन अवसर पर मनाया जा जाता है। आज ही के दिन राजा विक्रमादित्य का राज्याभिषेक हुआ था और आर्य समाज के संस्थापक स्वामी दयानंद सरस्वती द्वारा आर्य समाज की स्थापना भी की गयी थी। इस अवसर पर अतुल गुप्ता, नीरज श्रीवास्तव, अमित निगम, अजय गुप्ता, शिवेन्द्र सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सचिव धर्मेन्द्र सेठ ने किया। अन्त में कोषाध्यक्ष आशुतोष जायसवाल ने आभार व्यक्त किया।
इसी क्रम में संस्कार भारती व भारत विकास परिषद के संयुक्त तत्वावधान में नवसंवत्सर पर भगवान भाष्कर को अर्घ्य दिया गया। नगर के गोपी घाट पर संस्था के सदस्यों ने सामूहिक रूप से भगवान भाष्कर को अर्घ्य देकर भारत देश की समृद्धि, खुशहाली और एकता के लिये ईश्वर से  प्रार्थना किया। इस अवसर पर भाविप के अध्यक्ष भृगुनाथ पाठक, काशी प्रान्त के महामंत्री सुजीत श्रीवास्तव, रविन्द्रनाथ गुप्ता, विक्रम गुप्त, राजकमल निषाद, अवधेश गिरि, रिषि श्रीवास्तव, यूपी सिंह, इं. रमेश गुप्ता, अमित निगम, अरविंद सिंह, अतुल जायसवाल, महेन्द्र प्रताप चौधरी, अमित गुप्ता, राजेश किशोर श्रीवास्तव, उज्ज्वल सिंह, प्रज्ज्वल सिंह, कमलेश, सिद्धनाथ, अवधेश श्रीवास्तव, विनोद अग्रहरि सहित तमाम सम्बन्धित उपस्थित रहे।

Related

news 5743812015626123688

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item