चलती ट्रेन पर चढ़ रहा युवक गिरा, मौके पर हुई दर्दनाक मौत


जौनपुर। मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन पर गुरूवार को ट्रेन पर चढ़ रहे युवक का पैर फिसल गया जिसके चलते वह टेªन की चपेट में आ गया। परिणामस्वरूप उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार अनवर अली 25 वर्ष पुत्र रहीस निवासी धुरवां जलालपुर थाना फूलपुर जिला इलाहाबाद नामक युवक किसी काम से लखनऊ जाने के लिये वाराणसी से लखनऊ जाने वाली ट्रेन जनता एक्सप्रेस पकड़ने मुंगराबादशाहपुर रेलवे स्टेशन आया। यहां दिन में लगभग 11 बजे वह पहुंचा जो टिकट लेने के बाद ट्रेन पकड़ने के लिये दौड़ा कि तभी ट्रेन चलने लगी। इस पर वह चलती ट्रेन पर चढ़ने लगा कि अचानक उसका पैर फिसल गया जिससे वह चलती ट्रेन के नीचे आ गया। ऐसे में उसकी घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने तलाशी ली तो उसकी जेब से मिले मोबाइल नम्बर के आधार पर परिजनों को सूचना दी गयी

Related

news 3167710885621111770

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item