जिलाधिकारी ने ली विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_737.html
जौनपुर। जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्टेªट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा बैठक हुई। इस मौके पर प्रधानमंत्री आवास योजना, समग्र ग्राम समृद्धि योजना, मनरेगा, आंगनवाड़ी केन्द्रों का निर्माण, छात्रवृत्ति, पेंशन, विद्युतीकरण, पोषण मिशन योजना, स्वास्थ्य मिशन योजना आदि योजनाओं की समीक्षा की गयी। साथ ही जिलाधिकारी ने समाज कल्याण अधिकारी को निर्देशित किया कि अवशेष 357 सामूहिक विवाह का कार्यक्रम 20 मार्च से पहले विकास खण्डों व नगर निकायों में कराया जाय। इसी क्रम में समस्त विकास खण्ड अधिकारियों को निर्देशित किया कि 10 तारीख तक प्रधानमंत्री आवास के अवशेष कार्यों को पूर्ण करा लें, अन्यथा कार्यवाही होगी। वहीं जिला पंचायत राज अधिकारी को निर्देश दिया कि अवशेष हैण्डपम्पों का रिबोर 25 मार्च तक करा लें। इस अवसर पर सीडीओ आलोक सिंह, डीएफओ एपी पाठक, सीएमओ डा. ओपी सिंह, सीआरओ राम आसरे सिंह, पीडी पीके राय, उपायुक्त मनरेगा कमलेश सोनी, डीएसटीओ रामदरश यादव, जिला समाज कल्याण अधिकारी विपिन यादव, जिला कृषि अधिकारी अमित चौबे, जिला पिछड़ा वर्ग सुरेश चन्द्र मौर्या, नगर पालिका जौनपुर के अधिशासी अधिकारी कृष्ण चन्द्र, बीएसए राजेन्द्र प्रसाद सिंह सहित तमाम जिला व ब्लाक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
