जायसवाल समाज के होली मिलन समारोह में सम्मानित हुईं तमाम हस्तियां

जौनपुर। जायसवाल समाज सेवा समिति जौनपुर के तत्वावधान व चन्द्रशोभा हार्डवेयर द्वारा प्रायोजित नगर के एक मैरिज लान में नगर जायसवाल समाज द्वारा आयोजित भव्य रंगारंग होली मिलन समारोह सम्पन्न हुआ। इस मौके पर सर्वप्रथम मु्ख्य अतिथि श्रीमती गीता जायसवाल (नगर पालिका अध्यक्ष शाहगंज) ने कुलदेवता भगवान सहस्त्रबाहु अर्जुन जी महाराज के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलित करके कार्यक्रम प्रारम्भ किया। इसके बाद गणेश वन्दना एवं होली गायन द्वारा मनोज सोनी कोमल ने सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। तत्पश्चात् कार्यक्रम संयोजक कृष्ण कुमार जायसवाल ने स्वागत भाषण दिया। इसके उपरान्त नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष सर्वेश जायसवाल, महामंत्री चन्द्रशेखर जायसवाल सहित पूरी कार्यकारिणी का सम्मान नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, महामंत्री सत्य प्रकाश जायसवाल व नगर कोषाध्यक्ष अनिल जायसवाल सहारा ने स्मृति चिन्ह देकर किया। साथ ही शाहगंज, मछलीशहर, मु्ंगराबादशाहपुर, मड़ियाहूं से आये स्वजातीय अतिथियों को भी सम्मानित किया गया। तदुपरांत मीडिया जगत में सेवा करने वाले स्वजातीय पत्रकार प्रमोद जायसवाल चीफ ब्यूरो डेली न्यूज एक्टिविस्ट, रामजी जायसवाल डायरेक्टर तेजस न्यूज एजेन्सी, शुभांशु जायसवाल आपकी उम्मीद डॉट काम, अंकित जायसवाल नया सबेरा डॉट काम को स्मृति चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बीच-बीच में मनमोहक झांकी व राधा-कृष्ण की फूलों की होली ने सभी आगन्तुकों को भाव-विभोर कर दिया। अन्त में नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल ने सत्रपर्यन्त किये गये कार्यों एवं होली मिलन समारोह में सहयोग करने वालों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर मैहर देवी मन्दिर के महंथ सूर्य प्रकाश जायसवाल, इं. विजय जायसवाल, सपा नेता श्रवण जायसवाल, भाजपा नेता इं. कृष्ण कुमार जायसवाल मुन्नू, चेयनमैन पति प्रदीप जायसवाल, अखिलेश जायसवाल, फूलचन्द्र, रमेश चन्द्र, दिलीप जायसवाल, ध्रुव, नीलेश जायसवाल, अशर्फी लाल, रतन, विनोद, सुग्रीव, सन्तोष, रूपेश, पवन, भानू, प्रिंस, प्रशांत, सर्वेश, रोहन, अभिजीत, दीपक जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय महिला, पुरूष, बच्चे, बूढ़े, युवा आदि उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन सत्य प्रकाश जायसवाल ने किया।

Related

news 750890439461810502

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item