रिटायर्ड फौजी के घर पांच लाख की चोरी
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_264.html
जौनपुर । जिले के बरसठी थानाक्षेत्र के राजापुर के फौज से रिटायर्ड अखिलेश उर्फ मुन्ना तिवारी के घर बीती रात चोर घर के मुख्य दरवाजे के ताला तोड़कर लगभग पांच लाख का आभूषण और पीतलके बर्तन सहित अन्य सामान उठा ले गए। चोरी की इस वारदात से पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है। डॉग स्क्वाड की निशान देही पर पुलिस ने गांव के एक युवक को उठाकर थाने ले गयी । ताबड़तोड़ हो रही चोरी की घटना को रोक पाने में बरसठी पुलिस नक्कारा साबित हो रही है। बताते हैं कि राजापुर के अखिलेश तिवारी फौज से रिटायर्ड फौजी है । घर पर सिर्फ अखिलेश तिवारी अपनी बूढ़ी मां के साथ रहते है ।रात में खाना खाने के बाद अखिलेश अपने गेहूं मेंपानी देने के लिए पम्पसेट पर चले गए और मां घर का ताला बंद कर बगल में बने दालान में सो गई, इसी बीच रात में चोरो ने घर के मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर चोर घर मे घुस गए और अंदर के चार कमरों का ताला तोड़कर आलमारी और बक्सा से बहुओ की रकम और पीतल के लगभग एक कुंतल बर्तन उठा ले गए।घर के अन्य सदस्य बाहर मुम्बई और दिल्ली में रहते है ।गांव में अखिलेश तिवारी का परिवार समृद्ध परिवारों में गिना जाता है। सुबह पांच बजे खेत से सिंचाई कर वापस आने पर घरमें चोरी होने की जानकारी अखिलेश को हुई ,सूचना पर पहुंची बरसठीपुलिस अपने ढंग से तहकीकात करने के बाद डाग स्क्वाड और फॉरेंसिक टीम को जिले से बुलवाई । एक के बाद एक हो रही चोरी की घटनाओं से क्षेत्रीय जनता का विश्वास पुलिस से उठता जा रहा है। आम जनमानस में यह भी चर्चा ए खास है कि, बरसठी पुलिस साधारण मारपीट की घटनाओं और जमीनी मामले में दोनों पक्षो से हड़काकर सिर्फ वसूली करने में व्यस्त है। चोरी आदि की घटनाओं पर सिर्फ खानापूर्ती करके अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर ले रही है। जिसका नतीजा यह है कि,बीते बीस दिनों के भीतर छोटीबड़ी चोरी की घटनाओं को मिलाकर यह पंद्रहवी चोरी है ,जिसमे कटवार बैंक में चोरी की घटना का असफल प्रयास भी है। देखना है कि इस बार पुलिस चोरी की घटना का पर्दाफाश कर पाती है या नही
