सांसद और विधायक निधि समाप्ति के लिए धरना

जौनपुर।  सांसद और विधायक निधि समाप्त करने की मांग को लेकर नागरिक संघर्ष मोर्चा द्वारा जिलाधिकारी कार्यालय के समक्ष मोर्चा के अध्यक्ष भूपेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में मंगलवार को धरना दिया गया। वहां उपस्थित लोगों ने एक स्वर से इस मांग का समर्थन किया और और रजिस्टर में हस्ताक्षर कर अपना समर्थन व्यक्त किया। सभा को सम्बोधित करते हुए मोर्चा के अध्यक्ष ने कहा कि विधायक और सांसद निधि से केवल भ्रष्टाचार को बढ़ावा मिल रहा है। आम जनता को इसका कोई लाभ नहीं मिल रहा है। बिहार में विधायक निधि समाप्त हो गया है। उत्तर प्रदेश में क्या समाप्त नहीं हो सकता। मार्चा के संयोजक अरूण कुमार सिन्हा ने कहा कि निधि का मतलब जनता के धन की लूट। सांसद और विधायक निधि नेताओं के कमाई का जरिया बन गया है। अब चुनाव व्यवसाय बन गया है। चुनाव मंहगा होता है, मंहगाई बढ़ती है, रूपये का अवमूल्यन होता है। आम लोग चुनाव नहीं लड़ सकते। मोर्चा के संरक्षक कामेश्वर नाथ ने कहा कि निधि की राशि लाखों से शुरू होकर करोड़ो तक पहुंच गयी। संचालन डा0 बृजेश सिंह ने किया। विश्वनाथ पाण्डेय , दिलीप श्रीवास्तव, रघुनाथ यादव, शिवम श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, उमेश तिवारी, विकास श्रीवास्तव, अशोक कुमार यादव आदि मौजूद रहे। 

Related

news 4325213772929909769

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item