हत्यारोपी युवक गिरफ्तार, दूसरे की हो रही है तलाश


जौनपुर। बदलापुर थाना पुलिस ने युवती को जहर खिलाकर मार डालने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दूसरे फरार आरोपी की पुलिस अब भी तलाश कर रही है। उसकी गिरफ्तारी के लिए दो टीमें बनाई गई हैं।
कस्बा निवासिनी ज्योति (19) की जहर से मौत के मामले में सरोखनपुर निवासी अनुज यादव और उसका चचेरा भाई खिल्लू आरोपी के तौर पर नामजद हैं। शुक्रवार को मुखबिर ने सूचना दी कि हत्यारोपी अनुज यादव कहीं भागने की फिराक में श्रीकृष्ण नगर रेलवे स्टेशन पर ट्रेन की प्रतीक्षा कर रहा है। थाने के एसएसआई हरि प्रकाश यादव सहयोगियों के साथ स्टेशन पहुंचे तो आरोपी पुलिस टीम को देखते ही भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मालूम हो कि ज्योति और अनुज यादव की गत 11 मार्च की सुबह जहर खाने से हालत बिगड़ गई थी। ज्योति की उपचार के दौरान अगले दिन बीएचयू के ट्रामा सेंटर में मौत हो गई थी। मृतका की मां किरन की तहरीर पर बुधवार को थाना पुलिस ने हत्या का मुकदमा दर्ज किया था। किरन ने आरोप लगाया था कि उसकी बेटी ज्योति घर में अकेली थी और अनुज तथा उसके चचेरे भाई खिल्लू ने घर में जाकर उसे जबरन जहर खिला दिया। थानाध्यक्ष सुनील दत्त राय ने बताया कि दूसरे आरोपी खिल्लू की गिरफ्तारी के लिए दो पुलिस टीमें गठित की गई हैं। जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related

news 3233748716305424673

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item