नहीं होगी तोड़-फोड़ , बनेगा बाईपास
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_370.html
जौनपुर। जफराबाद नगर पंचायत में मुख्य मार्ग के चौड़ीकरण की
कवायद परवान नहीं चढ़ सकी। शुक्रवार को खुली बैठक में तय हुआ कि मुख्य
मार्ग पर घरों और दुकानों को नहीं तोड़ा जाएगा बल्कि बाईपास का निर्माण
होगा। व्यापारी घरों और दुकानों के सामने अतिक्रमण को हटाने के लिए तैयार
हो गए।
नगर पंचायत की मुख्य सड़क के चौड़ीकरण के लिए लोक निर्माण विभाग द्वारा सड़क किनारे स्थित घरों और दुकानों को तोड़ने के लिए चिह्नीकरण के बाद निवासियों में हड़कंप मच गया था। कुछ लोग तोड़ने के पक्ष में थे तो कुछ मुखर विरोध कर रहे थे। गतिरोध दूर करने के लिए शुक्रवार को क्षेत्रीय विधायक डा. हरेंद्र प्रसाद ¨सह तथा नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमोद बरनवाल व अधिशासी अधिकारी डा. संजय कुमार ने नगर पंचायत कार्यालय में व्यापारियों की खुली बैठक की। विधायक ने व्यापारियों के साथ सड़क किनारे मकानों और दुकानों को तोड़ने बारे में उनकी राय पूछी। व्यापारियों से विचार-विमर्श के बाद विधायक ने कहा कि जब बाजारवासी बाईपास के निर्माण के पक्ष में हैं तो मुख्य मार्ग के किनारे के घरों और दुकानों को तोड़ने का कोई औचित्य नहीं है। व्यापारी मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ किए गए अतिक्रमण को खुद हटाने के लिए राजी हो गए।

#Great
जवाब देंहटाएं