सजने लगा मां का दरबार

 जौनपुर। वासंतिक नवरात्र का पर्व रविवार से शुरू हो होगा। पूजन के लिए मां के दरबार सजने लगे हैं। मंदिरों व घरों में जोर-शोर से साफ-सफाई की जा रही है। पूजन सामग्री की दुकानों पर खरीददारों की भीड़ दिख रही है वहीं पर्व के चलते शुक्रवार को बाजार में चहल-पहल रही।
नवरात्र के अवसर पर लोग व्रत रखकर शक्ति की देवी मां दुर्गा की आराधना करते हैं। कुछ लोग नौ दिवसीय व्रत रखते हैं तो कुछ लोग प्रथम और अंतिम दिन। इसके लिए घरों में कलश स्थापित कर प्राण प्रतिष्ठा कर लोग सप्तशती का पाठ करते हैं। यह कार्य नवरात्र के प्रथम दिन यानि रविवार से शुरू होगा। कलश स्थापना के पूर्व लोगों ने घरों की साफ-सफाई किया। जो लोग देवी मंदिरों में पूजा करते हैं, वहां भी जाकर सफाई कर रहे हैं। ग्रामीण अंचलों में लोगों ने घरों में साफ-सफाई व गाय के गोबर से लिपाई कर रहे हैं।

Related

news 4842647935774746510

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item