शिक्षकों ने छीने असलहे, पुलिस ने वापस कराया
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_671.html
जौनपुर। सरायख्वाजा थाना क्षेत्र के सिद्दीकपुर स्थित एक महाविद्यालय के
प्राचार्य और एक नेता के वाहन में शुक्रवार को मामूली टक्कर हो गई। इसी को
लेकर प्राचार्य और नेता के असलहाधारी साथियों से कहासुनी होने लगी। विवाद
बढ़ने पर पता चला तो महाविद्यालय के कई शिक्षक पहुंच गए और उन्होंने नेताओं
के असलहे छीन लिए। किसी ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी। मौके पर पहुंची
पुलिस ने दोनों पक्षों को समझा-बुझाकर मामला शांत करा दिया। शिक्षकों ने
नेता के सहयोगियों के असलहे लौटा दिए
