शिक्षा व राजनीति के क्षेत्र में भी अग्रणी भूमिका निभायें स्वजातीय बंधुः गीता जायसवाल
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_515.html
जौनपुर।
जायसवाल बन्धुओं को व्यवसाय के साथ शिक्षा, राजनीति सहित अन्य क्षेत्रों
में आगे बढ़ना चाहिये जिससे समय के साथ हमारा जायसवाल समाज आगे बढ़ सके। हमें
खुशी है कि जायसवाल समाज के इस होली मिलन समारोह में हम स्वजातीय परिवार
एक दिन-एक चूल्हे का भोजन करते हैं। इससे आपसी प्रेम को बढ़ावा मिलता है।
उक्त बातें शाहगंज नगर के समाज जायसवाल व युवा जायसवाल समाज द्वारा पुराना
चौक में आयोजित होली मिलन समारोह में बतौर मुख्य अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष
श्रीमती गीता जायसवाल ने कही। इसके पहले विशिष्ट अतिथि दीपक जायसवाल एसडीओ
विद्युत विभाग शाहगंज ने स्वजातीय बन्धुओं को शिक्षा के क्षेत्र में आगे
बढ़ने को प्रेरित किया। विशिष्ट अतिथि आशुतोष जायसवाल अध्यक्ष राष्ट्रीय
युवा समाज ने समिति के जायसवाल मन्दिर व धर्मशाला की उपलब्धि की जमकर तारीफ
किया। साथ ही अपने स्तर से हर तरह से सहयोग की बात कही। इसी क्रम में नगर
पालिका परिषद शाहगंज के पूर्व अध्यक्ष ओम प्रकाश जायसवाल ने समिति को पूरा
सहयोग देने का आश्वासन दिया। इस दौरान पंकज सिन्हा व शैली गगन के होली
गीतों पर उपस्थित सभी लोगों ने खूब जमकर आनन्द उठाया जिसका संचालन सुशील
वर्मा एडवोकेट ने किया। इसी क्रम में नवनिर्वाचित अध्यक्ष अतुल जायसवाल,
महामंत्री रविकांत जायसवाल सहित नयी कार्यकारणी को युवा अध्यक्ष सन्दीप
जायसवाल ने पद व गोपनीयता की शपथ दिलायी। कार्यक्रम का संचालन नवनिर्वाचित
महामंत्री रविकांत जायसवाल व अर्पित जायसवाल ने संयुक्त रूप से किया। अन्त
में दीपक जायसवाल ने सभी के प्रति आभार प्रदर्शन किया। इस अवसर पर अन्य
विशिष्ट अतिथि राधेरमण जायसवाल, जायसवाल सेवा समिति के जिलाध्यक्ष सर्वेश
जायसवाल, नगर अध्यक्ष अजयनाथ जायसवाल, राकेश जायसवाल, कृष्ण कुमार जायसवाल,
शाहगंज जायसवाल समाज के अध्यक्ष देवी प्रसाद जायसवाल, प्रेम नारायण
जायसवाल, प्रदीप जायसवाल, मनोज जायसवाल, आलोक जायसवाल, धीरज जायसवाल,
प्रीतम जायसवाल, रीता जायसवाल, संगीता जायसवाल, आशा गुप्ता, विश्वानि
जायसवाल सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।

