अब सुईथाकलां ब्लाक प्रमुख की कुर्शी खतरे में !

जौनपुर। खुटहन ,बक्शा, सिकरारा ब्लाक प्रमुख का तख्ता पलट होने के बाद अब सुइथकलां ब्लाक प्रमुख की कुर्शी खतरे में पड़ती दिखाई पड़ रही है। यहां के 93 क्षेत्र पंचायत सदस्यों में से आधे से अधिक अविश्वास लाने के पक्ष में लामबंद हो चुके है। सूत्रो से मिली जानकारी के अनुसार जल्द ही ये बीडीसी सदस्य डीएम से मिलकर अविश्वास प्रस्ताव पत्र सौपने वाले है।
सूबे में सरकार बदलने के बाद जिले के विकास- खंडों में एक-एक करके ब्लाक प्रमुखों के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव आने शुरू हो गए हैं। हाल ही में बक्सा व खुटहन विकास खंडों में हुए चुनाव में भाजपा समर्थित प्रत्याशी की जीत हुई। इससे उत्साहित होकर सुइथाकलां में भी अंदर ही अंदर ही सुलग रही चिनगारी अब फड़क कर लौ पकड़ने लगी है। सूत्रों की मानें तो सुइथाकलां में कुल 93 बीडीसी सदस्यों में से अधिकतर ने अविश्वास प्रस्ताव के पक्ष में हस्ताक्षर भी कर दिए हैं। अब उक्त प्रस्ताव को जिलाधिकारी के यहां दाखिल करने से पहले परदे के पीछे रणनीति बना रहे किंगमेकरों की हरी झंडी का इंतजार है। बहरहाल यदि ऐसा हुआ तो सुइथाकलां मे भी चुनावी पारा चढ़ना तय है जिस पर क्षेत्रवासियों की निगाहें टिकी हैं।

Related

news 8200465648314105505

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item