कुएं में डाला गया मिट्टी का तेल
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_531.html
जलालपुर। स्थानीय थाना क्षेत्र के बीबनमऊ गांव में बुधवार के दिन मे सरकारी
सस्ते गल्ले की दुकान का काला बाजारी हेतु ले जा रहे एक ड्रम मिट्टी का तेल
ग्रामीणो के विरोध के चलते कुए मे डाल रहे थे कि घबराहट मे तेल से भरा
ड्रम हाथ से छूटकर कुएं मे गिर गया । बताते हैं कि बीबनमऊ गांव में रामआसरे
नागर की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान है वह अपने कोटे की दुकान रणजीत सरोज
को दे रखा है । जिस की देखभाल रणजीत सरोज ही करता है । लगभग 2:00 बजे दिन
मे उक्त कोटेदार ने एक ड्रम मिट्टी का तेल का कालाबाजारी करने हेतु फूलचन्द
यादव निवासी सेहमलपुर को बेच दिया था ।जिसे वह ऑटो रिक्शा पर लादकर
जलालपुर बाईपास के समीप अपनी दुकान पर ले जा रहा था कि बीबनमऊ प्राथमिक
विद्यालय के समीप गांव के ही रामआसरे सरोज ने तेल सहित आटो को रोक लिया और
मिट्टी के तेल की काला बाजारी का आरोप लगाते हुए स्थानीय थाने पर सूचना
दिया । आटो मे बैठे लोगो ने मामला आगे बढ़ता देख तुरन्त आटो को पास ही
स्थित विरन्दू मौर्य के कुएं के पास आटो ले जाकर ड्रम को खोलकर मिट्टी का
तेल कुएं मे डालने लगे तभी हड़बड़ाहट मे ड्रम उनके हाथ से छूटकर कुएं में
गिर गया । सूचना पर पहुंचे एसआई प्रसून मिश्रा ने मौके पर पहुंचकर आटो सहित
चालक एवं फूलचन्द यादव को गिरफ्तार कर सप्लाई इंस्पेक्टर केराकत दिनेश
कुमार पथिक तथा पुलिस जांच पड़ताल मे जुट गई । सूत्रों की माने तो तेल का
यह खेल बहुत दिनो से चल रहा था और कोटेदार अपना बधा हुआ महीना लेकर बैठ
जाता था । उक्त कोटे के उठान से लेकर बिक्री तक का कार्य रणजीत सरोज ही
देखता है।

