सभासदो ने हंगामे के बाद किया बजट का बहिष्कार

 जौनपुर।  नगर पालिका परिषद जौनपुर के बोर्ड की बैठक बुधवार को खूब हंगामेदार रही। इसमें पुराने एजेंडों पर अमल न होने पर सभासदों ने बजट का बहिष्कार कर दिया। इससे विकास कार्यो को गति से जुड़ा कोई निर्णय नहीं हो सका। इस दौरान सफाई, प्रकाश, वित्त विभाग का मामला प्रमुखता से छाया रहा।
बोर्ड की बैठक करीब दो बजे चेयरमैन माया टंडन की अध्यक्षता में शुरू हुई। सबसे पहले पिछली बोर्ड की बैठक छह जनवरी 2018 के कार्यवृत्ति पढ़ी गई। इसमें एक भी कार्य न होने पर सभासदों ने ढाई घंटे बाद बैठक का बहिष्कार कर दिया। इससे एक भी नए एजेंडे पर चर्चा नहीं हो सकी। इस दौरान पिछली बैठक में कंटेनर की कमी के मामले पर चर्चा हुई। 14 वें वित्त के मामले में बजट बगैर बोर्ड की सहमति से खर्च करने पर आपत्ति दर्ज कराई गई। सफाईर्किमयों की संख्या को बढ़ाने की मांग किया गया।

Related

news 4785525559266392313

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item