मछलीशहर तहसील के अधिकारियों को नही है मुख्यमंत्री का डर ,कागजो पर किया जा रहा है शिकायतो का निस्तारण

जौनपुर। जिले के अधिकारियो को मुख्यमंत्री से जरा सा भी डर नही लग रहा है। ये लोग मनमाने ढंग से अपने कार्यो को अंजाम दे रहे है। इसका ताजा उदाहरण देखने को मिल रहा है मछलीशहर तहसील में। यहां पर तैनात  अधिकारी समन्वित शिकायत निवारण प्रणाली (आई0जी0आर0एस ) पर प्राप्त शिकायतो को अपने कार्यालय में बैठ कर झूठी रिपोर्ट तैयार करके निस्तारित कर रहे है। हैरत की बात यह है िक इस साइट पर अपलोड होनी शिकायत और निस्तारण पर नजर मुख्यमंत्री की रहती है। इसके बाद भी अधिकारी बेखौफ होकर कागजी घोड़ा दौड़ाया जा रहा है।
आईजीआरएस को लेकर प्रदेश सरकार जहाँ इतनी जागरुक है वहीं मछलीशहर तहसील प्रशासन बैठे बैठे आवेदन का निस्तारण कर रही है ,,जिससे जनता को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है , राष्ट्रीय भ्रष्टाचार उन्मूलन समिति दिल्ली के सचिव मनोज कुमार मिश्र ने कुछ शिकायत पत्र दिखाया जिसमें काफी कमियां प्रस्तुत हुई।
१.आईजीआरएस संख्या ,,60000170026412 में नायब तहसील दार द्वारा हरे एवं फलदार बृक्षों की कटाई स्वीकारा और प्रशासनिक कार्यवाही की संस्सुस्ति भी की गयी ,,जब आवेदक द्वारा कार्यवाही हेतु दुबारा सिकायत संख्या 40019417018857 में तहसील प्रशासन पेड़ों की कटाई से इनकार कर दिया ,जबकि सभी पेड़ मौके पर पड़े है आजतक कोई अधिकारी मौक़े पर आया ही नहीं।
. २..सिकायत संख्या 40019417020474 आवादी एवं कुंए को क्षतिग्रस्त करने को लेकर है ,शिकायत संख्या 40019417018268 में कुंए को क्षतिग्रस्त करने की बात स्वीकार करने के बाद ,पुलिस महानिरीक्षक के द्वारा कार्यवाही की संस्सुस्ति तथा अस्वीकृत के बाद क्षेत्राधिकारी बदलापुर ,माननीय उच्चन्यायालय के मुकदमें को दीवानी न्यायालय में बताकर इतिश्री भी कर लिए इस प्रकार की लगभग दर्जनों शिकायतें पडीं है जिसपर कोई अधिकारी ध्यान देने की कोशिश नहीं कर रहा है। 

Related

news 6003282137252172985

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item