समाज की सेवा करना ही श्रीमाली महासभा का उद्देश्य
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_78.html
जौनपुर। अखिल
भारतीय श्रीमाली महासभा जौनपुर इकाई के जिला वरिष्ठ उपाध्यक्ष रविकांत
श्रीमाली की अध्यक्षता में एक गरीब स्वाजाति बन्धु की बेटी की शादी में 5
हजार रूपये और 11 साड़ियों का सहयोग प्रदान किया गया। जिलाध्यक्ष छोटेलाल
श्रीमाली ने कहा कि श्रीमाली महासभा का काम ही है समाज की सेवा करना। हमारी
कमेटी द्वारा यह कार्य समस्त पदाधिकारियों और स्वाजाति बन्धुओं के ही
सहयोग से हम सबका सहयोग करते हैं। उन्होंने कहा कि आज धर्मापुर ब्लाक
गोसाईपुर गांव निवासी एक स्वाजाति की बेटी की शादी थी, जिनकी स्थिती कुछ
ठीक नहीं थी, जिसे देखते हुए हमारी कमेटी ने यह निर्णय किया कि हम सब मिलकर
उस स्वाजाति बन्धु की बेटी की शादी में सहयोग करेगे, जिसके फलस्वारूप आज
हम उस स्वाजाति के घर जाकर 5 हजार रूपये और 11 साड़ियों का सहयोग प्रदान
किया गया है। इस अवसर पर जिला सचिव अमर देव,जिला सचिव संजय
श्रीमाली,संरक्षक गौरीनाथ श्रीमाली, जिला सचिव पंचम श्रीमाली, जिला
महामंत्री विकास श्रीमाली पण्डा, शनि श्रीमाली, राज श्रीमाली, संजय
श्रीमाली हजोसी, एवं समस्त पदाधिकारी उपस्थित रहें।

