मां दुर्गा का किया गया भव्य श्रृंगार
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_89.html
जाैनपुर : मछलीशहर तहसील क्षेत्र के छाछो (आनापुर) गांव स्थित शक्ति धाम में मां दुर्गा के 15 वें स्थापना दिवस पर रविवार को श्रृंगार महाेत्सव का आयाेजन किया गया। पहले दिन मां का भव्य श्रृंगार किया गया। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान शुरू हुआ।
कर्म कांड के विद्वान देवी प्रसाद मिश्र की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान का भी आयोजन हुआ। वर्ष 2003 में आस्था के केंद्र बने इस मंदिर में विधि विधान से मां दुर्गा की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा की गई थी। जहां क्षेत्र के श्रद्धालु मां का दर्शन पूजन करते हैं। नवरात्रि पर्व के दौरान मां के दर्शन के लिए भक्तों की भारी भीड़ उमड़ती है। मंदिर में स्थापित मां की प्रतिमा का प्रति वर्ष चार मार्च को स्थापना दिवस पर भव्य श्रृंगार किया जाता है। साथ ही धार्मिक अनुष्ठान भी होता है। अगले दिन हवन पूजन के पश्चात के भंडारे का आयोजन किया जाएगा। मां के भव्य श्रृंगार के पश्चात पं.मुरारी श्याम एवं देवी प्रसाद मिश्रा की देखरेख में धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन चल रहा है, जिसमें श्रद्धालु भक्तों की भारी भीड़ है। लोग मां का दर्शन-पूजन कर कृपा प्राप्ति के लिए मनौती मांग रहे हैं। साथ ही रामचरित मानस का भी संगीतमय पाठ में शामिल हाे रहे हैं।

