हवन से मिलता है कई तीर्थो के बराबर पुण्य
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_62.html
मछलीशहर
(जौनपुर ) : शक्ति पीठ छाछो (आनापुर) में सोमवार को पंडित देवी प्रसाद
मिश्रा ने चल रहे धार्मिक अनुष्ठान को सम्पन्न कराया। उन्होंने कहा कि हवन
में आहुति देने से कई तीर्थो के बराबर पुण्य मिलता है। सभी मानव जाति को
अपने जीवन काल में यज्ञ करना और कराना चाहिए।
शक्ति पीठ के स्थापना दिवस पर चल रहे धार्मिक अनुष्ठान में श्री मिश्रा ने कहा कि हवन से धार्मिक पुण्य के साथ-साथ वैज्ञानिक लाभ भी होता है। बताते हैं कि माँ दुर्गा के 15 वें वार्षिक महोत्सव बड़े ही धूमधाम के साथ मनाया गया। पहले दिन रविवार को भक्तो द्वारा माता रानी का भव्य श्रृंगार किया गया, जो देखते ही बन रहा था। मातारानी का श्रृंगार होने के बाद अनुष्ठान शुरू हो गया। इस दौरान भक्तों द्वारा संगीतमयी अखण्ड रामायण का आयोजन किया गया। सोमवार को संगीतमयी अखण्ड रामायण के समापन के बाद बड़े ही विधि विधान से विद्वान ब्राह्मणों द्वारा हवन-पूजन कराया गया। इस दौरान गांव के अलावा-अगल बगल गांव से मातारानी के भक्तों ने हवन कर अपनी मन्नते मांगी। हवन के समाप्ति के बाद महाप्रसाद का वितरण किया गया। भक्त मातारानी का महाप्रसाद पाकर धन्य हो गए।