बेहतर जीवन बनाने की दी गयी ट्रेनिंग

जौनपुर। जे0सी0आई0 चेतना के तत्वधान में ‘‘एक दूजे के लिए‘‘ कपल टेªनिंग का आयोजन किया गया, जिसमें मण्डल प्रशिक्षक जे0सी0 रुपेश जायसवाल  शाहगंज द्वारा वैवाहिक जीवन में होने वाले उतार-चढ़ाव सुख-दुखः में कैसे बिना विचलित हुए प्रेम पूर्वक समाधान निकाल सकते है, गेम्स, प्रश्न, उत्तर द्वारा टेªनिंग में उपस्थित जोड़ो को प्रशिक्षित किया, संस्था अध्यक्ष जेसी चारु शर्मा ने बताया कि जेसीआई द्वारा टेªनिंग कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य है कि हमारे निजी जीवन में जो समस्या आती है उसे हम खुलकर किसी से नहीं कह सकते परन्तु इस टेªनिंग के माध्यम से उनकी समस्या सामने आई तथा समाधान भी मिला, भविष्य में संस्था और भी प्रशिक्षण कार्यक्रम के जरिये से सामाजिक तथा निजि वातावरण बेहतर बनाने के लिए प्रयासरत है। कार्यक्रम का संचालन कोषाध्यक्ष जेसी अंजू पाठक जी द्वारा हुआ तथा कार्यक्रम संयोजक सचिव जेसी कल्पना केसरवानी रही, कार्यक्रम के अन्त में शाहगंज से आये जेसी रुपेश जायसवाल को संस्था के पूर्व अध्यक्ष जेसी मेघना रस्तोगी तथा जेसी नीतू गुप्ता ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया, अध्यक्ष जेसी चारु शर्मा ने आये अतिथियों जेसी रानू सिंह-यवनिंका, जेसी सुधा-संजय बैंकर, जेसी ऋचा-विशाल गुप्ता, जेसी संगीता-प्रदीप सेठ, जेसी एकता-अभिताश गुप्ता, जेसी ममता-शिरिश गुप्ता, जेसी रेनू-मधुसुदन बैंकर, जेसी रीता-राजकुमार कश्यप, जेसी इन्द्रा-गोपाल जायसवाल, जेसी सरिका-अजय सेठ, जेसी अलका-नीरज उपाध्याय, जेसी शालिनी-श्यामजी सेठ, जेसी मेघना-विकास रस्तोगी जी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Related

news 3986835326051562744

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item