बाइक की चपेट में आने से मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत ,ग्रामीणो ने किया चक्का जाम
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_633.html
जौनपुर। जिले के खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक 10 वर्षीय मासूम बच्ची की दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद बाइक सवार युवक अपनी मोटर साईकिल मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बेटी की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया उधर आक्रोशित जनता ने बाइक को छतिग्रस्त करने के बाद शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही गांव में कई थानो की फोर्स पहुंचकर मामले को शांत कराने का प्रयास किया तो आक्रोश जनता उन्हे भी खदेड़ दिया। फिलहाल कुछ गांव के बड़े बुजुर्गो के समझाने बुझाने के बाद मामला शांत हुआ।
खेतासराय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव की निवासी अभिषेक विश्वकर्मा की पुत्री इन्दू विश्वकर्मा पैदल जा रही थी इसी बीच तेज गति से आ रही एक बाइक की चपेट में आ गयी। जिसके कारण उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। हादसे के बाद बाइक सवार दोनो युवक भाग निकले। इन्दू की मौत की खबर मिलते ही पूरे गांव में कोहराम मच गया। आक्रोश जनता ने बाइक को तोड़ डाला उसके बाद बांस बल्ली से रास्ता अवरोध करके शव को सड़क पर रखकर चक्का जाम कर दिया। सूचना मिलते ही खेतासराय खुटहन और शाहगंज थाने की पुलिस मौके पर पहुंचकर समझाने बुझाने का प्रयास किया तो ग्रामीणो फोर्स पर विफर पड़े जिसके कारण पुलिस पीछे हटना ही मुनासिब समझी। फिलहाल गांव के कुछ बुध्दजीवियों के हस्तक्षेप से मामला शांत हुआ। ग्रामीणो की मांग है कि मोटर साईकिल सवार दोनो युवको को गिरफ्ता करके जेल भेजा जाय और पीड़ित परिवार को सरकार की तरफ से मुआवजा दिलाया जाय।