बकरियां उठा ले गये चोर

जौनपुर। सरपतहां थाना क्षेत्र के सरायमोहिउद्दीनपुर चैकी अन्तर्गत बुढ़ूपुर गाँव में बीती रात सफेद बोलेरो पर  सवार चोर तीन बकरियाँ खोलकर उठा ले गए। भुक्तभोगी द्वारा घटना की    जानकारी  पुलिस को  दी गयी है।  बताते हैं कि सराय मोहिउद्दीनपुर पुलिस चैकी क्षेत्र के बुढ़ूपुर गाँव निवासी राजपति पुत्र देवकीनन्दन रोज की भाँति शनिवार की शाम अपनी बकरियों को घर के सामने बांधकर परिवार के साथ सो  गया था। रात में सफेद बोलेरो सवार चोर तीन बकरियों को लाद कर चैथी खोल रहे थे कि उसी दौरान परिवार वाले जग गए।परिवार के जगने की आशंका पर तीनों बकरियों को लेकर चोर नौ दो ग्यारह हो गए।  

Related

news 8204111872312222800

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item