दुर्घटना में पकड़ी गयी कार मालिक का नही लगा पता, 50 लाख रूपये कीमत की है कार

जौनपुर। बरसठी थाना क्षेत्र के जरौटा तिराहे पर दो दिन पहले चार पहिया वाहन की चपेट में आने से युवक बुरी तरह से घायल हो गया।जिस कार से धक्का लगा वह बहुत ही महँगी और लक्जरी कार है।इतनी महंगी कार किसकी है और कहा से आयी अभी तक यह जानकारी नही हो सकी है।पुलिस को पता है कि कार कौन चला रहा था लेकिन कार किसकी है उसका नंबर सही है या नही यह पता नही चल पा रहा है।
रविवार की शाम को रेंज रोवर्स कार की चपेट में आने से 45 वर्षीय बचनू बुरी तरह से घायल हो गया था।पुलिस घायलावस्था में उसे अस्पताल भेजवाया।युवक की हालत गम्भीर देख चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिये वारणसी के ट्रामा सेंटर भेज दिया।जहाँ उसकी हालत अभी भी गम्भीर बनी हुई है।पुलिस ने चार पहिया वाहन को घटना स्थल से कुछ दूर से बरामद कर अपने कब्जे मे ले लिया है। युवक का एक पैर कार से रगड़ कर पिस गया है।यह तो संयोग ही रहा कि और लोग भी खड़े थे जो बाल बाल बच गये।घायल युवक बहुत ही गरीब है दिन भर सारंगी बजाकर मिलने वाले पैसे से घर का खर्च चलाता है।उसके पास 3 लड़किया है।उसके घायल होने से परिवार पर मुशीबत आ गयी है।हालांकि उसका इलाज अभी कार चलाने वाले युवक द्वारा किया जा रहा है।  पुलिस कार के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।कार पर लिखे नम्बर पर पुलिस को आशंका है। साथ ही इतनी महँगी कार खरीदने वाले व्यक्ति की आय के श्रोत का भी पता लगा रही है।इस कार की शुरूवाती कीमत 50 लाख बतायी जा रही है।इंस्पेक्टर नरेन्द्र प्रसाद ने बताया कि अभी तहरीर नही मिली है।

Related

featured 8718389423500306968

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item