पूर्व प्रमुख सहित तीन के खिलाफ मुकदमा

 जौनपुर। लाइन बाजार थाना पुलिस ने सिकरारा ब्लाक के पूर्व प्रमुख विजय यादव समेत तीन नामजद आरोपियों के खिलाफ शनिवार को मुकदमा दर्ज कर लिया। पूर्व प्रमुख और उनके साथियों पर जमीन कब्जा, गाली-गलौज और जान से मार डालने की धमकी देने का आरोप लगाया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
थाना क्षेत्र के सैदनपुर गांव निवासी शिव आसरे प्रजापति पुत्र बाबू लाल प्रजापति की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया। तहरीर के अनुसार बाबू लाल प्रजापति के चार पुत्रों में से एक राम आसरे का देहांत हो चुका है। उसकी विधवा मुन्नी देवी से आरोपियों ने उसके हिस्से की जमीन का बैनामा करा लिया। फिर दबंगई दिखाते हुए शिव आसरे और उसके दो अन्य भाइयों के भी हिस्से की जमीन पर दबंगई से कब्जा कर लिया। तहरीर में शिव आसरे ने यह भी आरोप लगाया है कि जब उसने इस पर एतराज किया तो पूर्व प्रमुख विजय यादव, सुनील यादव और पारस नाथ यादव उर्फ गप्पू निवासी सैदनपुर ने उसे बिना नंबर के वाहन में बैठा कर गालियां देते हुए जान से मार डालने की धमकी दी। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

Related

news 4881797865151392718

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item