शिक्षकों ने अपने मृतक शिक्षक साथी को दी सच्ची श्रद्धांजलि

जौनपुर।   अशोक कुमार प्र0 अ0 जमुनीपुर में तैनात थे बिमारी के कारण उनकी मृत्यु हो गई थीं उनकी मृत्यु के तुरन्त बाद शिक्षकों ने 46000हजार रुपये की धनराशि मृतक शिक्षक परिवार को उपलब्ध कराया था ।
          आज बी आर सी बरसठी सरसरा में खण्ड शिक्षा अधिकारी बरसठी श्री जवाहर लाल यादव जी के नेतृत्व में एक लाख पांच सौ रुपये की दूसरी किस्त के रुप में मृतक शिक्षक की पत्नी माधुरी देवी को शिक्षकों द्वारा एकत्रित धनराशि को दिया गया ।
           उक्त अवसर पर मृतक शिक्षक की पत्नी को खण्ड शिक्षा अधिकारी ने ढाढस देते हुए कहा कि पत्रावली पेंशन हेतु कार्यालय में उपलब्ध करा दी गई है, साथ ही और भी धनराशि एकत्रित करके पहुँचाई जायेगी ।
             उक्त अवसर पर अमरनाथ यादव, अश्वनी कुमार सिंह, अरुण यादव, राकेश उपाध्याय, संतलाल, लाल बहादुर यादव, मानिक चन्द्र, शिवप्रकाश सिंह, सुभाष यादव, ओमप्रकाश चौरसिया सहित सैकड़ों अध्यापक उपस्थित रहे

Related

news 2517818018358471350

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item