होली मिलन समारोह में बही हास्य की गंगा
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_354.html
जौनपुर। सम्पादक
मण्डल का होली मिलन समारोह विवाह मैरेज हाल रासमण्डल में हास और परिहास
के बीच मनाया गया। इस अवसर पर आयोजित कवि सम्मेलन में जहां कवियों ने समाज
के विभिन्न पहलुओं पर काव्य पाठ कर लोगों को चिन्तन करने पर विवश कर दिया
वहीं हास्य की ऐसी गंगा बही कि हर कोई ठहाके लगाता रहा। जिलाधिकारी अरविन्द
मलप्पा बंगारी और पुलिस अधीक्षक केके चैधरी ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराकर
कवि सम्मेलन का आनन्द उठया। पुलिस अधीक्षक ने खुद भी काव्य पाठ किया और
अन्त तक जमे रहे। कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर
माल्यार्पण कर किया गया। इसके बाद अशोक मिश्र, गिरीश कुमार गिरीश, बेहोश
जौनपुरी, प्रमोद वाचस्पति, आकिल जौनपुरी, अनूप सेठ, अखिलेश तिवारी अकेला,
प्रभारी निरीक्षक कोतवाली केके मिश्र, भुंवर लाल यादव, रविन्द्र द्विवेदी,
बुद्धिसेन शर्मा, शकुन्तला शुक्ला तथा प्रेम चन्द विश्वकर्मा ने मुक्तक ,
चैता,काव्य , दोहा, हास्य के माध्यम से श्रोताओं को खूब हंसाया तथा पुलिस
और राजनेताओं पर व्यंग सुनाकर वाहवाही लूटी। बुधिसेन शर्मा ने मंहगाई पर
कहा कथरी ओढ़ कर सो गया रात अशर्फी लाल, सपने में देखा एक कटोरी दाल तो
लोगों ने जमकर तारीफ किया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक का माल्यार्पण कर
स्वागत अध्यक्ष जय प्रकाश मिश्र, कार्यक्रम संयोजक/संगठन मंत्री विरेन्द्र
गुप्ता तथा विनीत सेठ व संगठन मंत्री छोटे राजपूत ने किया। इस अवसर पर
वरिष्ठ पत्रकार कैलाश नाथ विश्वकर्मा, कैलाश मिश्रा, साजिद हमीद, अनिल
पाण्डेय, अरविन्द उपाध्याय, महामंत्री रामजी जायसवाल, अनिल दुबे आजाद सहित
तमाम पत्रकार, साहित्यकार, व्यापारी, चिकित्सक, शिक्षक तथा गण्यमान्य लोग
मौजूद रहे । संचालन हास्य कवि सभाजीत द्विवेदी प्रखर ने किया।
जय प्रकाश मिश्र अध्यक्ष सम्पादक मण्डल
