हलवाई समाज ने मनाया होली मिलन समारोह

जौनपुर। श्री कान्य कुब्ज वैश्य हलवाई (मोदनवाल) समाज समिति का होली मिलन समारोह बीती रात नगर के शाश्वत वाटिका रूहट्टा में सम्पन्न हुआ। इस मौके पर जहां उपस्थित स्वजातीय बंधु एक-दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर गले मिले, वहीं फूलों की होली आकर्षण का केन्द्र बनी रही। इसी क्रम में जनपद के तमाम कलाकारों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन हुआ जो सभी लोगों को भाव-विभोर कर दिया। साथ ही राधाकृष्ण की आकर्षक झांकी व शंकर-पावर्ती की होली ने सभी को मंत्र-मुग्ध कर दिया। समारोह के मुख्य अतिथि बृजेश सिंह प्रिंसू विधान परिषद सदस्य एवं विशिष्ट अतिथि दिनेश टण्डन पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका परिषद जौनपुर सहित अन्य वक्ताओं ने होली को आपसी प्रेम एवं सौहार्द का त्योहार बताया। इसी क्रम में आयोजन समिति द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अतिथि को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया। समारोह की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष जगन्नाथ मोदनवाल एवं संचालन सुरेश शाही ने किया। इस अवसर पर रविशंकर मोदनवाल, अभिषेक मोदनवाल, अमित दया मोदनवाल, संतोष मोदनवाल, अनूप मोदनवाल, विवेक, राम आसरे, हीरा लाल, ओम प्रकाश, ज्ञानचन्द्र मोदनवाल सहित सैकड़ों महिला, पुरूष, युवा, बच्चे आदि उपस्थित रहे। अन्त में महासचिव अमरनाथ मोदनवाल ने समस्त आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related

news 4869843474873850744

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item