भेद भाव भुलाने का अवसर देता है होली

जौनपुर। जेसीआई क्लासिक का होली मिलन का रंगारंग कार्यक्रम शनिवार देर शाम कुत्तुपुर बाइपास स्थित एक गार्डेन में पूरे हर्सोल्लास के साथ मनाया गया। संस्था अध्यक्ष मधुसूदन बैंकर ने इस मौके पर कहा कि होली का पर्व गिले सिकवे भुलाकर प्रेम व सद्भावना बढ़ाने का पर्व है। यह पर्व हमें सकात्मक सोच पैदा कर आपसी भाई चारा बढ़ाने का मौका देती है। चेयरपर्सन रेनू बैंकर ने कहा इस पर्व को केवल रंगों से जोड़कर न देखें इसके के पीछे छिपे उद्देश्य को जीवन में उतारना होगा। जोन डायरेक्टर विशाल गुप्ता ने कहा कि यह पर्व आपसी भेद भाव को दूरकर एक दूसरे को गले लगाने का मौका देती है। कार्यक्रम की शुरूआत होली टाइटल सांग पढ़कर किया। तत्पश्चात मनोज कोमल एण्ड कम्पनी द्वारा जोगिरा गा कर लोगों का मनोरंजन किया गया। उसके पश्चात कृष्णा एण्ड ग्रुप द्वारा राधा कृष्ण की प्रस्तुति कर ब्रज की होली के तहत लोगों को फूलो की होली खेलने पर मजबूर कर दिया गया। अजय व प्रीति, अभिताष व एकता, संगीता व प्रदीप, राजेन्द्र व रीतू तथा श्याम शालिनी, मनीष व प्रतिमा, रीना राजेश अग्रहरि की जोड़ी ने भी नृत्य व संगीत प्रस्तुत कर माहौल को होली मय बना दिया। जेसीलेट बच्चों ने भी अनेक कार्यक्रम प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा उजागर किया। डा. विकास मेघना रस्तोगी, सुजीत अन्जू अग्रहरी, राकेश सुनीता साहू, राजेश अन्जू गुप्ता, मधु राजा सुचन्द्र, राजकुमार रीता कश्यप, आशीष प्रियंका गुप्ता, रसाल निहारिका बरनवाल, दीपशिखा आशीष चैरसिया, अमिता अभिषेक बैंकर, यश सोना बैंकर डा. सौरभ ज्योति रस्तोगी, प्रतिमा गणेश जी साहू, श्रीस ममता गुप्ता, सचिन सारिका सेठ, हसन अब्बास, वरून अग्रवाल, शुभम सेठ आदि मौजूद रहे।

Related

news 8156092336576921592

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item