उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर निकाली जागरूकता रैली

जौनपुर।  उपभोक्ताओं को जागरूक करने के उद्देश्य से गुरूवार को उपभोक्ता संरक्षण दिवस पर एक जागरूकता रैली निकाली गयी। शाही किले से निकली रैली क्षेत्र भ्रमण करते हुये चहारसू चैराहे पर पहुंचकर गोष्ठी के रूप में परिवर्तित हो गयी जहां संस्था के सभी सदस्यों के अलावा नगर के तमाम गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया।  संस्थाध्यक्ष ने उपभोक्ताओं की समस्याओं पर ध्यानाकर्षित करते हुये जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावट, बिना मानक की वस्तुओं की बिक्री, अधिक दाम, गारण्टी के बाद सर्विस न देने सहित तमाम बिन्दुओं को रखा।  राधेरमण जायसवाल ने उपभोक्ताओं के सुरक्षा अधिकार, उपभोक्ताओं की सुनवाई के अधिकारी पर अपनी राय रखी। उप मण्डलाध्यक्ष आलोक सेठ ने उपभोक्ताओं की मूलभूत आवश्यकताओं एवं उनके अधिकार को रेखांकित किया। गोष्ठी के मुख्य वक्ता विनय सिंह पूर्व न्यायाधीश उपभोक्ता फोरम ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम 1986 को बताते हुए कहा  कि किसी के द्वारा अनुचित पद्धति के प्रयोग करने से यदि आपको हानिध्क्षति हुई हो या खरीदे गये सामान में कोई खराबी हो या किराये पर ली गयीध्उपयोग की गयी सेवाओं में कमी पायी जाती है या सुरक्षा के लिये जोखिम पैदा करने वाला सामान जनता को बेचा जा रहा है तो आप किस तरह अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं। अशोक सिंह, घनश्याम साहू, अवनीन्द्र तिवारी, श्याम मोहन अग्रवाल, अरविन्द बैंकर, मोहन लाल स्वर्णकार, रामेश्वर प्रसाद, सोमेश्वर केसरवानी सहित तमाम वक्ताओं ने अपना विचार व्यक्त किया।  विरेन्द्र प्रधान, महेन्द्र नाथ सेठ, डा. मदन मोहन वर्मा, संजय बैंकर, रत्नेश गुप्ता, शशांक सिंह रानू ने अपने सम्बोधन में उपभोक्ताओं के अधिकारों की जानकारी उपस्थित लोगों को दिया।  स्कन्द गुप्ता, भरत सेठ, आशुतोष जायसवाल, निखिलेश सिंह, अतुल जायसवाल, राकेश सोनी, शिवेन्द्र सेठ सहित तमाम लोग उपस्थित रहे। गोष्ठी का संचालन सचिव धर्मेन्द्र सेठ ने किया।

Related

news 7726588536881858081

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item