हादसे में युवक की मौत, लगाया जाम

जौनपुुर । सुजानगंज थाना क्षेत्र के बसरही बाजार के पास बाइक सवार युवक खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में घुस जाने से वह बुरी तरह से घायल हो गया , ग्रामीणों के सहयोग से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बताते है कि मधुपुर निवासी 22 वर्षीय श्यामू गौड़  पुत्र भगवानदीन गौड़ बसरही बाजार से घर की तरफ जा रहा था। तेज गति होने की वजह से वह अनिंयत्रित होकर सड़क किनारे खड़े ट्रैक्टर की ट्राली में घुस गया। स्वास्थ्य केन्द्र ले जाते समय उसकी मौत हो गयी।  इस घटना को लेकर आक्रोशित  ग्रामीणों व परिजनों ने थाने के सामने  एक घण्टा जाम लगा कर आवागमन  अवरूद्ध कर दिया।  घण्टे की अफरातफरी के बाद थानाध्यक्ष के समझाने के बाद जाम हट सका और पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

Related

news 1543588158210986136

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item