चोरी घटनाओ से दहशत में ग्रामीण

जौनपुर। मड़ियाहूं कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत औरैला गांव में सोमवार की रात चोरों ने धावा बोलते हुए जहां दो स्थानों पर लगे समरसेबल पंप निकाल ले गए वहीं पर सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का ताला तोड़कर 10 कुंतल गेहूं व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा उठा ले गए।
 प्राप्त जानकारी के अनुसार उक्त गांव निवासी स्वामीनाथ मिश्रा व स्वतंत्र कुमार मिश्रा ने अपने अपने खेत मे समरसेबल पंप लगाया था जिसे चोरों ने निकाल कर उठा ले गए वहीं से कुछ ही दूरी पर स्थित सत्य प्रकाश मिश्रा की सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान का ताला तोड़कर उसमें रखा 10 कुंतल गेहूं व एक इलेक्ट्रॉनिक कांटा भी उठा ले गए। घटना की जानकारी सुबह होने पर लोगों ने पुलिस को सूचना दिया तो मौके पर पुलिस व डॉग स्क्वायड पहुंचा जो कि घटनास्थल के आसपास चक्कर लगाता रह गया और कोई सुराग नहीं लगा पाया। भुक्त भोगियों द्वारा मामले की लिखित तहरीर पुलिस को दे दी गई है। पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

Related

featured 2372958570433031616

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item