चोरों ने दुकान का ताला तोड़कर हजारों का माल किया पार

खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के बिसवां गांव में गुरुवार की रात चोरों ने एक किराना की दुकान का ताला तोड़ कर हजारों का सामान पार कर दिया।शुक्रवार को सुबह जानकारी होने पर भुक्तभोगी ने पुलिस को सूचना दी।मौके पर पहुंची पुलिस जांच पड़ता में जुट गयी।
बिसवां निवासी सत्येंद्र यादव का गांव के समीप नहर पर किराना की दुकान है।शुक्रवार को सुबह वह दुकान पर गया तो दुकान का ताला टूटा देख हैरत में पड़ गया।दुकान से एक हजार रुपये और लगभग 10 हजार रुपये के कीमती सामान गायब थे।इससे पहले भी कलापुर और दिदखोरा गांव में दुकानों से चोरियां हो चुकी हैं।क्षेत्र में बढ़ती चोरी की घटनाओं से ग्रामीण इलाकों के दुकिनदार दहशत में हैं।

Related

news 4461467765634837087

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item