P.M आवास के 86 लाभाíथयों के खिलाफ दर्ज हुई प्राथमिकी
https://www.shirazehind.com/2018/03/pm-86-i.html
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के
लाभाíथयों पर आवास निर्माण के लिए दबाव बनाया जा रहा है। इसी क्रम में
रामपुर विकास खंड के 86 लाभाíथयों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। यह
कार्रवाई खंड विकास अधिकारी रामपुर ने धन लेने के बाद आवास निर्माण न कराने
पर कराई है।
रामपुर ब्लाक क्षेत्र के बनीडीह में 59, सेमुही में 12 और भिऊरा में 15 लाभाíथयों को प्रधानमंत्री आवास-ग्रामीण के तहत पात्र माना गया है। इन्हें आवास निर्माण के लिए प्रथम और द्वितीय किश्त की धनराशि दी गई। बावजूद इसके कई माह बीत जाने के बाद भी अभी तक छत का निर्माण नहीं किया गया, जबकि अधिकारियों के मुताबिक इनके आवास अबतक पूर्ण हो जाने चाहिए थे। खंड विकास अधिकारी ने बताया कि इन लाभाíथयों के आवास को देखने के बाद ऐसा प्रतीत हो रहा है इनके द्वारा आवास निर्माण न कराकर सरकारी धन का गबन कर लिया गया है। इस अपूर्णता के लिए उच्चाधिकारियों द्वारा बार-बार कार्यवाही पत्र लिखा जा रहा है, जिसके क्रम में प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।