राजनीति के क्षेत्र में आगे आये युवा पीढ़ीः शैलेन्द्र जायसवाल

दिल्ली । देश की राजधानी दिल्ली में स्थित श्री राम मन्दिर वेलकम कालोनी के विशाल प्रांगण में जायसवाल समाज यमुनापार दिल्ली द्वारा होली मिलन समारोह, मेधावी छात्र सम्मान और वैवाहिक परिचय सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाज के संरक्षक वेद जायसवाल और विशिष्ट अतिथि पन्ना लाल जायसवाल, दिल्ली के युवा समाजसेवी, जायसवाल सर्ववर्गीय महासभा दिल्ली के अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल एडवोकेट, राष्ट्रीय कवि राधेश्याम बन्धु, छोटे लाल गुप्ता, अशोक जायसवाल, राजाराम जायसवाल, राजकुमार जायसवाल, बृजेश जायसवाल, राम नारायण जायसवाल, राजीव जायसवाल, तुलसी राम जायसवाल, पूर्व उप महापौर दिल्ली दिव्य जायसवाल, दिल्ली पुलिस में सहायक आयुक्त शशांक जायसवाल आईपीएस, गोपाल जी जायसवाल राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष शंकर लाल जायसवाल, आदित्य वर्द्धन जायसवाल रहे। इसके पहले कार्यक्रम का शुभारम्भ कुलदेवता राज राजेश्वर सहस्त्रार्जुन भगवान की पूजा एवं दीप प्रज्ज्वलन से हुआ। समारोह की अध्यक्षता यमुनापार समाज के अध्यक्ष रामहर्ष जायसवाल एवं संचालन राकेश रंजन जायसवाल ने किया। इस मौके पर जायसवाल समाज यमुनापार के पदाधिकारियों द्वारा आये अतिथियों  को पुष्प व माला पहनाकर अंगवस्त्रम् देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उपहार स्वरूप घड़ी भेंट की गयी। इसी क्रम में कलाकारों एवं समाज के बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम किया गया जिसे उपस्थित लोगों ने खूब सराहा। साथ ही मंचासीन समस्त अतिथियों ने अपना विचार व्यक्त करते हुये समाज को और आगे ले जाने पर बल दिया। इसी क्रम में दिल्ली उच्च न्यायालय के अधिवक्ता एवं दिल्ली एनसीआर के अध्यक्ष शैलेन्द्र जायसवाल ने कहा कि जब तक समाज संगठित नहीं होगा, शिक्षित नहीं होगा, आपस में एक साथ मिलकर आर्थिक व सामाजिक उत्थान की तरफ अग्रसर नहीं होगा तब तक उत्थान संभव नहीं है। उन्होंने युवा पीढ़ी से आह्वान किया कि सभी समस्याओं का समाधान राजनीति से शुरू होता है। श्री जायसवाल ने कहा कि व्यापार के साथ राजनीति में भी अपनी भागीदारी बढ़ानी चाहिये। महिलाओं को घर से निकलकर समाज उपयोगी कामों में देश के प्रधानमंत्री की आवाज को बेटी पढ़ाओ-बेटी बचाओ, भ्रूण हत्या, दहेज विरोधी अभियान, शिक्षित परिवार-शिक्षित समाज, शिक्षित देश, हुनर से रोजगार की ओर बढ़ना और बढ़ाना चाहिये। अन्त में सभी अतिथियों ने एक स्वर में कहा कि समाज को संगठित करना आवश्यक है। अन्त में समाज के सभी प्रमुख समाजसेवियों द्वारा एक गरीब परिवार को उसकी बेटी के विवाह हेतु 51 हजार रूपये का आर्थिक सहायता दी गयी। इस अवसर पर राकेश रंजन जायसवाल सहित तमाम स्वजातीय बंधु उपस्थित रहे।

Related

news 2685190644775851967

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item