जायसवाल समाज लखनऊ की टीम रवाना, रास्ते में हुआ जोरदार स्वागत

लखनऊ। जायसवाल समाज लखनऊ की टीम शुक्रवार को फैजाबाद के लिये रवाना हो गयी। लखनऊ से निकली टीम बाराबंकी के आगे बढ़ी तो रास्ते में फैजाबाद के समाजवादी पार्टी के जिला सचिव व अयोध्या विधानसभा के प्रभारी मनोज जायसवाल ने आगवानी किया। इस मौके पर बताया गया कि फैजाबाद में जायसवाल समाज की बैठक में शामिल होने के बाद टीम अयोध्या जी में आगामी 8 अप्रैल को आयोजित प्रादेशिक महासम्मेलन व शपथ ग्रहण समारोह की तैयारी करने के साथ ही व्यवस्था की रूप-रेखा तय करेगी। इसके बाद 17 अप्रैल को प्रातः 10 बजे अयोध्या के मारवाड़ी धर्मशाला में आयोजित वैश्य महासभा के सम्मेलन में शामिल होने के बाद टीम जायसवाल समाज प्रतापगढ़ द्वारा आयोजित होली मिलन समारोह में शामिल होगी। इसके बाद 17 मार्च की रात 10 बजे तक टीम लखनऊ वापस चली आयेगी। टीम में उत्तर प्रदेश प्रभारी अटल गुप्ता (कोयम्बटूर), राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष कपिल जायसवाल (कानपुर), श्रीमती अनीता जायसवाल (कोषाध्यक्ष, जायसवाल समाज व नगर अध्यक्ष उत्तर प्रदेश व्यापार सभा), डा. रघुवीर प्रसाद जायसवाल (संरक्षक जायसवाल समाज लखनऊ) के अलावा अजय जायसवाल वरिष्ठ पत्रकार लखनऊ शामिल रहे।

Related

news 1419325358639896171

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item