ग्रामीणों ने तस्करों के चंगुल से पांच गोवंश कराया मुक्त

खेतासराय (जौनपुर)। क्षेत्र के मानीकला में वध हेतु ले जा रहे पांच गोवंश को ग्रामीणों ने गुरुवार को सुबह पशु तस्करों के चंगुल से मुक्त करा लिया।मौके पर पहुंची पुलिस ने अज्ञात तस्करों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर पशुओं को ग्रामीणों के हाथों सुपुर्द कर दिया।हालांकि पुलिस मानीकला हाल्ट के पास तस्करों से पशुओं को मुक्त कराने की अपनी उपलब्धि बता रही है।
हल्का पुलिस और 100 नम्बर पुलिस की मिलीभगत से इन दिनों पशु तस्करी का अवैध धंधा काफी बढ़ गया है।पूर्व की भांति गुरुवार को भोर में पशु तस्कर चार बछड़े और एक गाय गूरैनी की तरफ से नहर के रास्ते पैदल लेकर जा रहे थे।मानीकला गांव के पास कुछ ग्रामीणों ने देख लिया।जानकारी होने पर कुछ ग्रामीण और जुट गये।ग्रामीणों को देख तस्कर पशुओं को नहर पर छोड़ भाग लिए।किसी ने इसकी जानकारी पुलिस को दे दिया।मौके पर पहुंची पुलिस आवश्यक कार्रवाई करने के बाद पशुओं को सुपुर्द कर दिया।

Related

news 2402831711562589871

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item