"रोजगार नही तो सरकार नही" अभियान शुरू
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_80.html
जौनपुर। कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने आज से केराकत तहसील के नई बाजार में रोजगार नही तो "सरकार नही "अभियान की शुरूआत किया गया। यह अभियान एक माह तक मछलीशहर लोकसभा प्रभारी के नेतृत्व में चलाया गया। आखिरी दिन डीएम को राष्ट्रपति को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा जायेगा। इस मौके पर अभिषेक सिंह , अक्षय चौरसिया, आजाद कुरैशी, विमल दुबे ,राजेश सरोज, ओमप्रकाश ,रियाज अहमद ,काले दुबे, ब्रजेश सरोज, विनीत दुबे ,बादल दुबे सहित भारी संख्या में कांग्रेस को कार्यकर्ता मौजूद रहे।

