चतुर्थ श्रेणी कलेक्टेªट कर्मचारी संघ की तहसील इकाई गठित
https://www.shirazehind.com/2018/03/blog-post_808.html
जौनपुर। उत्तर प्रदेश चतुर्थ श्रेणी कलेक्टेªट कर्मचारी संघ के जिला मंत्री अरविन्द मौर्य ने बताया कि कलेक्टेªट परिसर में स्थित संघ भवन पर बैठक हुई जिसकी अध्यक्षता जिलाध्यक्ष विजय बिन्द ने की। प्रदेश मंत्री हमीद अहमद, पूर्व अध्यक्ष सिरजन राम प्रजापति, मो. जाबिर एवं रतन चन्द्र मौर्य की उपस्थिति तहसीलों के अध्यक्ष व मंत्री मनोनीत किये गये। घोषणा के अनुसार तहसील सदर के मनोज श्रीवास्तव अध्यक्ष एवं लालजी द्वितीय मंत्री चुने गये। इसी प्रकार मड़ियाहूं के राजेन्द्र प्रसाद प्रथम अध्यक्ष व नागेन्द्र कुमार मंत्री, मछलीशहर के रामकेश राम अध्यक्ष व राजेन्द्र प्रसाद मंत्री, बदलापुर के अमर बहादुर सिंह अध्यक्ष व रमेश शुक्ला मंत्री, शाहगंज के राज बहादुर सिंह अध्यक्ष व राज बहादुर पाण्डेय मंत्री और केराकत के राम सागर अध्यक्ष व रोजन अली मंत्री चुने गये। इस अवसर पर कर्मचारी संघ के समस्त चतुर्थ श्रेणी एवं तृतीय श्रेणी कर्मचारी उपस्थित रहे।
