पांच ड्रम साल्वेंट बरामद

 जौनपुर।  शहर कोतवाली पुलिस ने शनिवार को नईगंज तिराहा के पास चेकिंग  के दौरान पिकअप वाहन से पांच ड्रम साल्वेंट आयल बरामद किया। मौका पाकर चालक फरार हो गया। पुलिस ने संदेह होने पर पिकअप रोककर तलाशी ली तो उसपर पांच ड्रम ज्वलनशील पदार्थ लदा था। पुलिस कर्मियों के मांगने पर चालक कोई कागजात नहीं दिखा सका। पुलिस ने मामले की जानकारी नगर  पूर्ति निरीक्षक रत्नेश श्रीवास्तव को दी, उनके आने पर चालक ने बयान दर्ज कराया। पूर्ति  निरीक्षक ने बयान दर्ज करने के बाद चालक से हस्ताक्षर बनाने को कहा तो वह मौका पाकर फरार हो गया। पूर्ति निरीक्षक ने बताया कि सभी ड्रमों से अलग-अलग नमूने लेकर परीक्षण के लिए भेजे जा रहे हैं।

Related

news 7152752787478093388

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item