एक ही रात सात दुकानों व मस्जिद से चोरों उड़ाया लाखों का माल

खेतासराय (जौनपुर)। शाहगंज कोतवाली क्षेत्र के उसरहटा के आजाद बाजार में मंगलवार रात चोरों ने सात दुकानों व मस्जिद का ताला तोङकर लाखों का माल पार कर दिया।सुबह जानकारी होने पर दुकिनदारों के होश उड़ गये।मौके पर पहुंची कोतवाली पुलिस घटना की जांच पङताल में जुट गयी।
उक्त बाजार में अच्छेलाल के मिष्ठान भण्डार का ताला तोड़कर चोरों ने हजारों रुपये का मीठा व गल्ले से पांच सौ रुपये हथिया लिया। रामदवर की मिठाई की दुकान से तीन टीना रिफाइन तेल व स्टेबलाइजर उठा ले गये।जोखन की चाट समोसा की दुकान से चार हजार रुपये नगदी समेत तीन पेटी कोल्ड ड्रिंक व भगौना पार कर दिया। राजू की साइकिल की दुकान से रिंच पाना तथा उपकरण, शंकर मिष्ठान भंडार से मोबाइल दो बोरा चीनी, दो टीन रिफाइन तेल समेत लगभग बीस  हज़ार की कोल्ड ड्रिंक चोरों के हाथ लगे।
टेलर की दुकान चलाने वाले निठुरीलाल के दुकान का दरवाजा तोड़कर 12 जोड़ी कपड़ा व तीन सौ रुपये नकदी पार कर दिया।चोरों ने रईस अहमद की कबाड़ी की दुकान का ताला तोड़ा। लेकिन यहां से चोरों के हाथ कुछ नही लगा।चोरों बाजार स्थित मस्जिद को भी निशाना बनाया।यहां से दान पेटी चुरा ले गये।एक ही रात में हुई चोरी की घटना से बाजार के दुकानदारों में भय व्याप्त है।

Related

featured 8143745205948230079

एक टिप्पणी भेजें

emo-but-icon

AD

जौनपुर का पहला ऑनलाइन न्यूज़ पोर्टल

आज की खबरे

साप्ताहिक

सुझाव

संचालक,राजेश श्रीवास्तव ,रिपोर्टर एनडी टीवी जौनपुर,9415255371

जौनपुर के ऐतिहासिक स्थल

item